कुन्दा थाना क्षेत्र के तारादोहर में प्रतापपुर तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई,बताया जा रहा है की वाहन मालिक और एक अन्य नशे में धुत था,वही वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में चला गया जिससे पगार निवासी वाहन मालिक अभिषेक सिंह की हालत गंभीर बतायी जा रही है जबकी एक अन्य को गौतम कुमार को मामूली चोट्टे आई है।बड़ी ताज्जुब की बात है की वाहनों में लगे सुरक्षा कवच दोनों एयर बैग फट चुका है।वही थाना प्रभारी परमानन्द मेहरा व स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए एबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र कुन्दा भेजा गया है जहाँ डॉक्टर नदारद हैं,अब गंभीर सवाल यह उठता है कि आखिर कब कुन्दा स्वास्थ्य केंद्र में रहेंगे डॉक्टर या मौत और जिंदगी के बीच तड़पते रहेंगे लोग,दुर्घटना का कारण शराब के नशे में धुत होकर वाहन चलाना बताया जा रहा है।
कुंदा, रंजीत शौंडिक

