चतरा नगर परिषद क्षेत्र पुराना पेट्रोल पम्प पर स्थित सुभाष मार्केट के सभी दुकानदारों को खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया है उक्त नोटिस में बताया गया है कि चतरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुभाष मार्केट में ₹14 वर्ग फीट दुकान का किराया निर्धारित किया गया था पर दुकानदारों द्वारा अब तक किराए की कोई राशि जमा नहीं की गई साथ ही पत्र में लिखा गया है कि सुभाष मार्केट स्थित सभी दुकान 30 वर्ष से अधिक हो चुका तथा सभी दुकान जर्जर हो चुकी है ऐसी स्थिति में बड़ी हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है जिसे लेकर कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल के द्वारा कंडम किया गया है नगर परिषद चतरा द्वारा उक्त स्थल पर मार्केट कॉन्प्लेक्स बनाने का प्रपोजल सरकार को भेजी गया था जो स्वीकृत हो चुकी है जिसमें निविदा प्रक्रिया पूरी कर संवेदक को कार्य करने का आदेश भी दिया गया है जिसे लेकर दुकानदारों को उक्त सभी दुकान को खाली करने को लेकर नगर परिषद द्वारा नोटिस थमाई गई है उक्त स्थल पर जल्द ही मार्केट कॉन्प्लेक्स बनाना है
Related Posts
Add A Comment

