गिद्धौर (चतरा):चतरा हज़ारीबाग सीमाने पर बलबल में मकरस्क्रान्ति के मौके पर लगने वाले 10 दिवसीय पशु मेला का थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल शुक्रवा को बलबल का पहुंच जायजा लिया।इस दौरान थाना प्रभारी ने बलबल में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मेला में आने वाले व्यापारी व सैलानियों को सुरक्षा व्यवस्था की गई जानकारी दिया।उन्होंने कहा कि मेले में हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रखी जायेगी।जबकि दुकानदारों को कतार में दुकान लगाने का निर्देश दिया।उन्होंने दुकानदारों के साथ-साथ मेला में पहुंचे पशु व्यापारियों को किसी भी तरह से परेशानी होने पर थाना से संपर्क करने की बात कही। वही मेला प्रबंध समिति के सदस्यों को भोलेन्टियर तैनात कर मेला की विशेष निगरानी करने सहित कई अहम दिशा निर्देश भी दिया।
संवाददाता कुदूस आलम

