Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डॉक्टर्स कॉलोनी मैथन में पेयजल संकट, टैंकर व जार का पानी खरीद रहे लोग चिराग तले अंधेरा : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से महज 200 मीटर दूर है कॉलोनी
    Dhanbad News

    डॉक्टर्स कॉलोनी मैथन में पेयजल संकट, टैंकर व जार का पानी खरीद रहे लोग चिराग तले अंधेरा : वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से महज 200 मीटर दूर है कॉलोनी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 29, 2023Updated:May 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     कुमारधुबी- वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से महज 200 मीटर के फासले पर स्थित वीआईपी इलाका ‘डॉक्टर्स कॉलोनी’ वनमेढ़ा में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।जबकि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पूरे निरसा विधानसभा क्षेत्र में जलापूर्ति की जाती है, यानी चिराग तले अंधेरा। करीब 150 घरों की कॉलोनी के लोग पानी के लिए कुआं पर निर्भर हैं।यहां प्रायः सभी घरों में कुआं है, लेकिन गर्मी शुरू होते ही जलस्तर नीचे जाने के कारण कुआं सूखने लगते हैं. इस साल तो मार्च के अंत तक कॉलोनी के सभी कुएं सूख गए. तब से लोग पानी के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं. ड्राई एरिया होने के कारण यहां चापाकल सक्सेस नहीं है. कुछ लोगों ने डीप बोरिंग तो कराई थी, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं निकलने से वह भी बेकार साबित हुई। भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को 600 से 700 रुपए खर्च कर टैंकर से अपने कुएं में पानी डलवाना पड़ रहा है। हर चार-पांच दिन पर कुएं में पानी डलवाने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही पीने के लिए अलग से 30-35 रुपये प्रति जार खरीदना पड़ रहा है, जो लोग टैंकर व जार का पानी खरीदने में सक्षम नहीं हैं, वे पीएचईडी कैंपस व डीवीसी कॉलोनी से पानी लाकर काम चला रहे हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पेयजल संकट दूर करने के लिए सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मुखिया सहित संबंधित अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई. सभी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पाइपलाइन से पेयजलापूर्ति शुरू होगी, लेकिन आजतक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं.

    कॉलोनी में मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना से मिलना था पानी

    इधर, विभागीय सूत्रों ने बताया कि कॉलोनी में मेगा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत जलापूर्ति करनी थी। इसके लिए वर्ष 2018 में टहल कंसल्टेंट कंपनी को टेंडर भी मिल गया था।कंपनी को वर्ष 2020 तक का काम पूरा करना था, लेकिन बीच में ही काम छोड़ कर भाग गई। सरकार ने 2022 में कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया, जिसके कारण पेयजलापूर्ति योजना धरातल पर उतरने से पहले ही समाप्त हो गई।

    कुमारधुबी, मधु गोराई 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    माता के जयकारे के बीच बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) सुनील भास्कर ने किया भूली ए ब्लॉक दुर्गापूजा पंडाल का उद्घाटन

    September 28, 2025

    कालूबथान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पकड़ा अवैध शराब

    April 28, 2025

    पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर गुलाम कुरैशी के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

    April 28, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.