चतरा:कान्हाचट्टी प्रखण्ड अंतर्गत राजपुर स्टेट बैंक के बगल में बुधवार को टीवीएस शोरूम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद् उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. ब्रज किशोर तिवारी ने शोरूम के प्रबन्धक रुपेश केशरी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शोरूम खुल जाने से अब लोगों को सभी मॉडल की बाइक यहां पर उपलब्ध होगी. अपने क्षेत्र में अपनी मनपसंद रंगों में टीवीएस की गाड़ी आसानी से मिल जाएगी.शोरूम के प्रबन्धक रुपेश केशरी ने बताया कि इस शोरूम में कस्टमर को बेहतर सुविधा प्रदान किया जायेगा इसके अलावा सर्विस आदि की सुविधायें बेहतरीन तरीके से प्रदान की जाएगी.इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख इंदू देवी, बैजू साव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, श्रीनिवासन मिश्रा, डाक्टर शिवकुमार दांगी, मधुसुदन केशरी, प्रकाश राम, चन्दन केशरी, कमांडो रजक सहित तमाम स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे
Related Posts
Add A Comment


