प्रतापपुर :-रामनावमी पूजा जुलुस को सफल बनाने के लिए प्रशासन हर पहलू ध्यान दे रही है गांव-गांव मे बैठक,रास्ता का सत्यापन, मार्ग में बाधा समेत सभी पहलू को बारिकी से ध्यान दिया जा रहा है प्रतापपुर पुलिस ने गुरूवार को जुलुस के रास्ते में ईट-गिट्टी रखने वाले लोगो को नोटिस दिया गया है साथ ईट-गिट्टी का अविलंब हटाने का निर्देश दिया है इस संबंध में पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया की जुलुस के दौरान मार्ग में किसी तरह के बाधा नही होना चाहिए।रास्ता सत्यापन के दौरान कुछ लोग अपने घर के सामने व छत पर एकत्रित कर ईट-गिट्टी रखे हुए थे जिनको हटाने का निर्देश दिया गया है वही आगे बताया की जुलुस में भारी सुरक्षा बल मौजूद रहेगे तथा हुडदंगियो व असमाजिक तत्वो के लोगो पर पुलिस की पैनी नजर पहले से ही है जुलुस को सुरक्षा को लेकर ड्रोन से निगरानी किया जाएगा वही गोपनीय तरीके से पुरे जुलुस को रिकोर्डींग किया जाएगा।किसी तरह कोई व्यक्ति बदमाशी करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना ताकी उस पर कानूनी कारवाई किया जाएगा।जुलुस को सफल बनाने के लिए सभी गांवो में पदाधिकारी के साथ प्रर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध किया गया।
प्रतापपुर, विकास कुमार

