चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति/मनरेगा/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अन्य सभी विकास तथा कल्याणकारी योजना/सामाजिक सुरक्षा/पेंशन/रूर्बन मिशन योजना इत्यादि कि समीक्षा बैठक की गई।
*वीर सहीद पोटो हो खेल विकास योजना*
वीर सहीद पोटो हो खेल विकास योजना के लक्ष्य के विरूद्ध किए गए कार्य की समीक्षा करते हुए वैसे कार्य जिसका भूमि चिन्हित नहीं होने के कारण लंबित है। इस संदर्भ उपायुक्त ने शीघ्र भूमि चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिससे योजनाओं को धरातल पर शत प्रतिशत उतारा जा सके। साथ ही उन्होने कहा कि वीर सहीद पोटो हो खेल विकास योजना जहां पूर्ण हो चुका है वहां पर शौचालय एवं चेंजिंग रूम का निर्माण कराना सुनिश्चित करें।
*मनरेगा*
मनरेगा की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी कार्यों का जीयो टैगिंग हो। बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि जॉब कार्ड सत्यापन का कार्य लगभग शत प्रतिशत पूर्ण करा लिया गया है। वहीं बिरसा हरित ग्राम योजना के बारें में उपायुक्त ने कहा कि यह योजना बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इस योजना के भी प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करें।
*प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण*
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से प्रखण्डवार लाभान्वित सभी लाभुकों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि इस योजना के तहत अभी तक लंबित आवास के कार्य को पूर्ण नहीं किया गया है उसे जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। साथ ही प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अपने कार्योें में एक माह के अंदर अपने कार्यों में सुधार लाएं। इस संदर्भ में संबंधित पदाधिकारी को भी निर्देशित किया गया कि इन सभी के कार्यों की समीक्षा करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें।
*भीम राव अम्बेडकर आवास योजना*
भीम राव अम्बेडकर आवास योजना की समीक्षा कर निर्देशित किया गया कि योजनाओं को शत प्रतिशत पूर्ण करें।
*प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान द्वारा जिले में संचालित योजनाओं कि विस्तृत जानकारी दी गई। इस संदर्भ में उपायुक्त ने कहा कि वैसे कार्य जो वन क्षेत्र या भूमि से संबंधित मामले को लेकर लंबित है उसमे संबंधित के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया और कहा कि वैसे कार्य जो संवेदक के लापरवाही के कारण लंबित है उसपर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए येाजना को तीव्र गति से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
*आपूर्ति*
आपूर्ति विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं कि प्रखण्डवार समीक्षा की गई। इसमें राशन कार्ड धाराकों, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, राशन की उपलब्धता समेत अन्य की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी योग्य कार्डधारियों को राशन मिले। इसमें किसी भी प्रकार कि अनियमित्ता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
*पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल*
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा अन्तर्गत संचालित योजनाओं कि समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि जल जीवन मिशन के तहत हाउस होल्ड कनेकशन के कार्य को तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करें और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह सुनिश्चित करें कि जिले में पेयजल की कमी न हो।
बैठक के अंत में उपस्थित सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं को पूर्ण करने में आनेवाली समस्याओं से अवगत कराने को लेकर बारी बारी से सभी को आमंत्रित किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि जिले के कुछ विद्यालयों में बढ़ते तापमान के कारण चापानल का जल स्तर नीचे जाने से पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में खराब पड़े चापानल व हो रहे पेयजल की समस्या को यथा शीघ्र बहाल करें। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, जिला भू अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, सिविल सर्जन श्यामनंदन सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पुर्णिमा कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद चतरा अभय झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

