चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं कि समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय सहायता मद अंतर्गत अपूर्ण योजना की समीक्षा,वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध क्रियान्वित योजना की समीक्षा, सीएसआर मद अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा, जिला योजना से अनाबद्ध निधि द्वारा अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध ली जाने वाली योजनाओं पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सीएसआर मद अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग में आपूर्ति की जाने वाली सामग्रियों समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनके आपूर्ति से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता,जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


