गिद्धौर (चतरा)प्रखंड मुख्यालय के जय मां कंस्ट्रक्शन के तत्वधान में डालमिया सलूजा गोल्ड कंपनी के द्वारा बुधवार को राजमिस्त्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंड से 400 राजमिस्त्री शामिल हुए। जिसमें राजमिस्त्री को कार्य करने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया।मौके पर जय मां कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर आशीष कुमार, डालमिया के सेल्स एरिया इंचार्ज पंकज सिंह,तकनीकी इंचार्ज जसीम आलम,सलूजा गोल्ड के पंकज कुमार वर्मा, रोशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

