चतरा सदर थाना मे दिनांक 16/02/2023 मोहसीन पिता अब्दुल राउफ सा० ठेलवा विलाईगढ़ थाना राजगांगपुर जिला सुन्दरगढ़ उडीसा वर्तमान सा० वादी ए इरफा चतरा के लिखित आवेदन के आधार पर एक 14 चक्का ट्रक जिसका रजि0 नं0 OD14R-4850 तथा चेचिस नं0 MB1NACHD8JPXF5535 एवं इंजन नं0 JYPZ144816 के चोरी हो जाने के संबंध में सदर थाना कांड सं0 30/2023 धारा 381/34 भा०व०वि० दर्ज किया गया। उक्त कांड में चोरी गये ट्रैक के बरामदगी एवं संलिप्त व्यक्तियो कि गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा के द्वारा अनमंडल पुलिस पदाधीकारी चतरा के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वारित कार्रवाई करते हुए प्रोफेशनल तरीके से घटना में चोरी गए 14 चक्का ट्रक की बरामदगी की और कांड में संलिप्त तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार व्यक्तियों में रंजीत कुमार पिता नारायण साव सा० चट्टीपेटों आना- केरेडारी, जिला- हजारीबाग | जितेन्द्र कुमार उर्फ प्रमोद पिता गौतम प्रसाद यादव सा0 मनोरथडीह थाना सतगावाँ जिला-कोडरमा! गौरी शंकर लाल गुप्ता पिता स्व० दुर्गा प्रसाद गुप्ता सा० उलहारा थाना मांडू जिला रामगढ के रहने वाले हैं तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया! छापेमारी गठित टीम में पु०नि० सह थाना प्रभारी, मनोहर करमाली, सदर थाना, चतरा! म०पु० अ० नि० बीणा कुमारी, सदर थाना, चतरा । स०अ०नि० कांग्रेस प्रसाद यादव सदर थाना चतरा । स०अ०नि० अरुण दत , सदर थाना, चतरा ।थाना सशस्त्र बल चतरा ।
Related Posts
Add A Comment

