बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय चतरा द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चतरा महाविद्यालय चतरा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में चतरा महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के सभी नियमों के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा का अक्षरशः अनुपालन करने एवं लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा गया। जिससे बढ़ते सड़क दुर्घटना पर नियंत्रण लगाया जा सके। साथ ही बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हेलमेट पहन कर वाहन चलाना, 18 वर्ष से कम आयु वाले लोगों को वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन लोग बैठकर वाहन न चलाना समेत अन्य नियमों का पालन करते हुए वाहन सावधानी पूर्वक चलायें जिससे दुर्घटना से बचा जा सके। वहीं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग तथा यातायाता नियमों का पालन करते हुए वाहन को चलाने को लेकर जानकारी दी गई। बताते चलें कि सम्पूर्ण जिले भर में 11-17 जनवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा नियमों का अक्षरशः अनुपालन हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मौके पर पुलिस उपाधीक्षक(मु0) केदार नाथ राम, मोटरयान निरीक्षक संतोष सोरेन, समेत परिवहन विभाग के कर्मी के साथ-साथ अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


