चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में चतरा नगर परिषद अन्तर्गत चल रहे कार्याें की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से चतरा नगर परिषद अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से की गई। पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपान प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए नईकी तालाब स्थित अतिक्रमण को लेकर दिशा निर्देश देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बस स्टैण्ड में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु दिश निर्देश दिया गया। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से विद्यालय तक रोड की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया गया कि विशेष केन्द्रीय सहायता मद हेतु प्रस्ताव भेजा जाय। साथ ही उन्होने निर्देशित किया कि हेरूआ नदी में जहां जल नहीं है वहां कार्य कराया जाय। राजस्व संग्रहण के संदर्भ में निर्देशित किया गया कि राजस्व का संग्रहण नियमित रूप से हो तथा इसका प्रसार प्रसार कराने को कहा गया। साथ ही नगर परिषद अंतगर्त संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी लेते हुए ससमय निष्पादन करने को लेकर निर्देशित किया गया।उक्त बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार झा, जेई रमेश कुमार, गोपाल मंडल, सीटी मैनेजर रंजीत सिंह, रोहित डेविड गुरिया समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


