गिद्धौर (चतरा): प्रखंड सभागार में सबकी योजना सबका विकास अभियान को लेकर ग्राम पंचायत सहजकर्ता का तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह व अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने विधिवत रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। चयनित सहजकर्ता दल के सदस्यों को प्रशिक्षक प्रकाश राणा ने योजना निर्माण की प्रक्रिया उन्हें बखूबी बताया। जबकि ग्राम पंचायत की शक्तियां, कार्यप्रणाली व सार्वजनिक संपत्ति की विस्तृत जानकारी दिया गया। यहां तक कि सहजकर्ता दल के सदस्यों को सार्वजनिक संपत्ति की रखरखाव व उसकी उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को योजना में उत्पन्न समस्याओं की समाधान की भी जानकारी दिया गया प्रशिक्षण में करीब तीन दर्जन प्रतिभागी शामिल थे। मौके पर मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा सहित कई अन्य शामिल थे।
संवाददाता कुदूस आलम

