चतरा गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बारिसाखी पंचायत के कुरकुटा व नयाखाप गांव में रविवार को ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा पंचायत के मुखिया सुमीरा कुमारी,पंचायत सचिव मिथलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित मुखिया ने ग्रामीणों को गांव के विकास कार्य के लिए विस्तृत जानकारी दिया।उपस्थित ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए कई योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया।जिसमें मनरेगा योजना से तालाब,कूप,डोभा सहित कई अन्य योजनाओं का चयन किया गया।जबकि B R G F योजना के तहत पीसीसी पथ,नाली, चबूतरा,पुल पुलिया बकरी सेड मुर्गी पालन, गौशाला,चापाकल सहित कई योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया गया।ग्राम सभा मे आभा ओझा,समाज सेवी दिनेश भारती सहित कई महिला पुरूष व ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

