चतरा पुलिस कप्तान राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धौर थाना क्षेत्र से अवैध अफीम धंधा करने वाले तीन लोगों को लगभग चार किलो अफीम के साथ पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस बाबत सिमरिया एसडी पीओ अशोक प्रियदर्शी ने मीडिया को बताया की गिद्धौर थाना अन्तर्गत अफीम के अवैध कारोबारियों के विरूद्ध सीओ जयशंकर पाठक के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।
जिसके निशानदही पर चतरा-हजारीबाग मुख्य रोड फुटबॉल मैदान के पास वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में फुटबॉल मैदान के पास अफीम के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत गिद्धौर थाना काण्ड सं0-16/ 23 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अफीम तस्करों में
प्रदीप गंझू उम्र 24 वर्ष पिता बिगन गंझू ग्राम-चानो,
चलितर गंझू उम्र 26 वर्ष पिता रामखेलावन गंझू ग्राम-सौरू नावाडीह,
राजेश कुमार भोक्ता उम्र 24 वर्ष पिता छठुगंझूग्राम-हेडुम तीनों थाना- लावालोंग जिला चतरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।अफीम तस्करों के पास से दोपारदर्शी प्लास्टिक में कुल 4.2 किलोग्राम ,2.4 किलाग्राम ,1.8 किलोग्राम इस तरह से लगभग 7 किलो 14 ग्राम अफीम बरामद किया गया है।साथ ही 01 मोबाईल 02 मोटरसाईकिल (पैशन प्रो मोटरसाईकिल न०JH13E 3939- अपाची मोटरसाईकि न०-JH02BB 2553 जब्त किया गया है।
छापामारी दल में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल सीओ जयशंकर पाठक पुलिस सुनिल कुमार साव,
बब्लु अंसारी औरअरविन्द कुमार सिंह शामिल थे।

