चतरा। खेलो झारखंड के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राँची में आयोजित राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में चतरा के खिलाड़ियों ने कबड्डी में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलो झारखंड टूर्नामेंट में जिला के इतिहास में पहली बार चतरा के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। आज शनिवार को जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय की अगुवाई में विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त अबु इमरान से मुलाकात की। इस मौके पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि चतरा जिला के लिए यह गौरव का क्षण है। इस मौके पर जिला ओलंपिक एशोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा,चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी व अन्य उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment


