गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा के छात्राओं ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय के 68 छात्राओं को रांची के साइंस सिटी,पतरातू डैम,ओरमांझी के जू घर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के वार्डन रेणु कुमारी,शिक्षिका सुनीता कुमारी,स्वाति कुमारी व नीतू कुमारी शामिल थी। जगह जगह पर शिक्षकों द्वारा पर्यावरण के साथ-साथ विषय वस्तु पर आधारित छात्राओं को जानकारी भी दिया गया।बताया गया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में ऊर्जा का संचार होता है। जबकि उन्हें ऑन द स्पॉट कई जानकारियां मिल पाती है। जिससे पढ़ाई करने में उन्हें सहूलियत होता है। छात्राओं को साइंस सिटी के साथ-साथ जू घर में विभिन्न प्रजाति के पशु पक्षी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।जबकि पतरातू डैम के मनोरम वादियों से भी उन्हें वाकिफ कराई गई।
संवाददाता कुदूस आलम

