चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट (डी.एम.एफ.टी.) प्रबंधकीय समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के वार्षिक कार्य योजना का निर्माण, ग्राम सभा से पारित योजनाओं का अनुमोदन, डी.एम.एफ.टी अन्तर्गत क्रियान्वित योजनाएँ की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करने हेतु बैठक की गई।बैठक में ग्राम सभा से पारित विभिन्न योजनाओं यथा सभी प्रखंड व मुख्यालय में बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन सह स्किल सेंटर का निर्माण, किसानों को रोबोटिक सोलर पंप सेट/ सयंत्र/ उपकरण का वितरण, सड़क दुर्घटना के लिए जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण, इ-मेडिकेशन व टेलीकंसल्टेशन, +2 विद्यालयों में लाइब्रेरी मटेरियल, सभी प्रखण्डों में कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु कोचिंग, आंगनबाड़ी निर्माण व आंगनबाड़ी केंद्रों में फूड बास्केट की व्यवस्था, दिव्यांगों के लिए आवश्यक उपकरण समेत विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन की स्वीकृति के लिये रखा गया। सभी योजनाओं पर क्रमवार चर्चा करने के उपरांत सभी ठोस और जिला के लिए हितकारी योजनाओं को उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. प्रबंधकीय समिति द्वारा स्वीकृति दी गई। साथ ही उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी स्वीकृत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने स्तर से लगातार मोनिटरिंग करें। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलीस अधीक्षक राकेश रंजन, उत्तरी वन प्रमण्डल पदाधिकारी राहुल मीना, पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

