चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में सरकार द्वारा जिले में चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं और उनके प्रगति पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।उक्त बैठक में उपायुक्त ने NFSA के तहत फरवरी और मार्च में जिले में किये गए खाद्य वितरण की जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुकूल काम न कर पाने वाले प्रखण्डों पर नाराज़गी जताते हुए खाद्य वितरण के कार्यों में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। इसके अलावा ERCMS के तहत प्रखंडवार किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन किया जाए। इसी क्रम में UID सीडिंग कार्य को लेकर उन्होंने अविलंब कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया तथा डिड्यूप्लिकेशन कार्य को लेकर उन्होंने हंटरगंज और प्रतापुर को 24 घंटे के अंदर शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बैठक में मुख्यमंत्री दाल भात योजना के तहत जिले में कार्य कर रहे विभिन्न दाल भात केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यों कि जानकारी लेते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भुखमरी की कोई भी घटना न हो इसके लिए हर सम्भव कदम उठाया जाए तथा सभी लाभुकों को ससमय विभिन्न खाद्य वितरण योजनाओं द्वारा लाभान्वित किया जाए। मौके पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फर खिजरी, संबंधित प्रखंड़़ो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

