चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, मत्स्य विभाग, सहकारिता, सांख्यिकी विभाग समेत अन्य विभागों का किया गया समीक्षा बैठक। बैठक में मुख्य रूप से कृषि विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना वहीं पशुपालन विभाग से संचालित योजना यथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम समेत मत्सय विभाग एवं सहकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की अघतन स्तिथि की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में पेयजल आपूर्ति की मौजूदा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को किसी प्रकार के जल संकट से न गुजरना पड़े इसका खास खयाल रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिये। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, सीविल सर्जन श्यामनन्दन सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता अविक अंबाला समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


