कुन्दा(चतरा):- चतरा उपायुक्त अबु इमरान ने मंगलवार को कुन्दा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ केंद्र,नजीर कार्यालय ,अंचल कार्यालय, सहित कई कक्ष का निरीक्षण किया।वही ग्रामीण क्षेत्र से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आए ग्रामीणों से मिले व उनके समस्याओं को सुनकर कार्य का निष्पादन करने का प्रखंड कर्मियों को निर्देशित किया गया।वही एक आवेदनकर्ता गुड्डू राम व भोला राम ने उपायुक्त को आवेदन देकर रजिस्टर टू में छेड़छाड़ के मामलें में जाँच की मांग की है वही आवेदनकर्ता भोला राम ने वर्षो से रह रहे भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा कब्जाने को लेकर उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है वही निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को ससमय कार्यालय में उपस्थित रहने व कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया।वही प्रखण्ड कार्यलय पहुँचने के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति से मिलकर उनका हाल-चाल जाना व ठंड से बचाव को लेकर कंबल प्रदान किया। इसके साथ ही प्रखण्ड कार्यलय कक्ष मे मुखिया से बातचीत के दौरान उपायुक्त ने कहा सरकारी नियमों में रहकर पंचायत क्षेत्र मे जरूरत के हिसाब से विकास कार्य को गति दे।वही दसको से अधूरा पड़ा कॉलेज भवन, स्वास्थ केंद्र में डॉक्टर की कमी,ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़क का अभाव समेत कई मूलभूत असुविधाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए चतरा उपायुक्त।मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी खगेश कुमार,बीपीओ राजेश्वर कुमार,पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मी,व मुखियागण उपस्थित रहे।


