चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देश पर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उप विकास अयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में डीआईसी प्रबंधक कुमार शुभाशीष द्वारा जानकारी दी गई कि कुल लक्ष्य 141 प्राप्त है जिनमे से अभी तक ऑनलाईन आवेदन 186 बैंक को भेजी गई है। लोन स्वीकृति हेतु 58 आवेदन बैंक के द्वारा स्वीकृत की गई है एवं 44 आवेदन लंबित है तथा 84 आवेदन अभी तक बैंको द्वारा अस्वीकृत किया गया है। कुल आवेदनों में से 13 आवेदन कर्ताओं का भुगतान कर दिया गया है। जिसे लेकर उप विकास आयुक्त द्वारा नराजगी जताते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा 31 दिसम्बर तक लंबित आवेदनों का निष्पादन करने की बात कही गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला अग्रणी प्रबंधक देवव्रत शर्मा, डीआईसी प्रबंधक कुमार शुभाशीष, मनीष कुमार, अमित कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment

