Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरबी हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में नशा मुक्ति को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन
    Chatra News

    आरबी हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में नशा मुक्ति को लेकर निशुल्क शिविर का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     चतरा शहर के नगर भवन रोड स्थित आरबी हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में रविवार को नशा मुक्ति, मानसिक रोग, न्यूरो माइग्रेन व मिर्गी रोगियों के लिए निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में इलाज के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से 190 से अधिक लोग पहुंचे थे। कैंप में पहुंचे लोगों का निशुल्क इलाज किया गया। कैंप में मरीजों के इलाज के लिए रांची रिनपास के मानसिक, मिर्गी, न्यूरो माइग्रेन एवं नशा रोग विशेषज्ञ डाॅ निशांत विभाष पहुंचे थे। शिविर में काफी संख्या में चरस, अफीम व ब्राउन शुगर के लत से बिमार मरीज पहुंचे। डाॅ निशांत विभास ने नशा के आदि हो चुके युवाओं का ना सिर्फ इलाज किया, बल्कि काॅनसेलिंग के माध्यम से उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। शिविर में इलाज कराने आए मरीजों का जरूरत के हिसाब से निशुल्क ईसीजी व लैब से संबंधित जांच किया गया। इसके अलावा मरीजों के बीच निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया। डॉ निशांत ने बताया कि वर्तमान समय में सिर्फ चतरा में नही बल्कि पुरे राज्य में युवा समुदाय नशे की लत में पड़ कर मानसिक रोग के शिकार हो रहे हैं। यदि समय से सही ढंग से ऐसे युवाओं को इलाज नही मिला तो युवा या तो पुरी तरह से मानसिक संतुलन खो देते हैं या फिर आत्महत्या जैसी घातक कदम उठा लेते हैं। उन्होंने कहा कि समय समय पर शिविर आयोजित कर नशा के आदि युवाओं का इलाज और काॅनसेलिंग जरूरी है। अस्पताल के निदेशक जीएस राजू व विनय कुमार केसरी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निशुल्क स्वास्थ जांच आयोजित किया। इसमें चिकित्सक के द्वारा मरीजों का इलाज व काॅनसेलिंग किया गया। नशे के आदि हो चुके युवाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रबंधन चतरा के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय समय पर निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर आयोजित करते रहता है। निशुल्क शिविर का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। मौके पर डाॅ टी थाॅमस, डाॅ अमृता सिंह, डाॅ अवशेष त्रिपाठी आदि अन्य कई चिकित्सक उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में एकता सिंह, विजेता सिंह, मो हसनैन, सतेंद्र यादव,विनिता कुमारी,मनोज कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.