गिद्धौर(चतरा):प्रखंड क्षेत्र के पहरा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र केंदुआ में सोमवार को बच्चों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।गर्म वस्त्र का वितरण पंचायत के मुखिया मुखिया बेबी देवी ने किया।बताया गया की केंद्र के 30 बच्चो के बीच ऊनि पोशाक का वितरण किया।पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने कहा कि ठंढ से बचाव को ले आंगनबाड़ी केंद्र में अध्यन्नरत बच्चों को ऊनि पोशाक का वितरण किया गया है।बच्चों को प्रत्येक दिन ऊनि पोशाक पहनकर आंगनबाड़ी आने की बात कही।ऊनि पोशाक वितरण में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका ललिता देवी व सहायिका गीता देवी,समाज सेवी मुकेश कुमार साव सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

