गिद्धौर (चतरा)रेजांगला के शहीदों के लहु मिश्रित पवित्र मिट्टी भरा कलश सोमवार को गिद्धौऱ पहुंचा.यहां प्रखंड यादव समाज के लोगों ने इस मुहिम में शामिल लोगों का स्वागत किया और अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर नारे लगाये. कंधे पर हमारी पहचान,अहीर रेजिमेंट मेरा मांग समेत कई नारे लगाए.जत्था का नेतृत्व प्रांतीय यादव महासभा के अध्यक्ष पीताम्बर दास कर रहे थे.उनके साथ प्रांतीय यादव महासभ के मसासचिव नरेंद्र कुमार यादव, विमलेश यादव,महिला प्रकोष्ठ की मीरा राय अनिता सिंह व कारगिल युध्द में विशेष सेवा मेडल से सम्मानित सूबेदार ह्र्दयनन्द यादव थे.वक्ताओं ने कहा कि,अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर रेजांगला की पवित्र मिट्टी का भृमण पूरे देश मे कराया जा रहा है.इसी कड़ी के तहत झारखंड के रांची से यात्रा की शुरुआत की गई.2024 तक सम्पूर्ण देश मे भृमण कर जागरूकता फैलाई जायेगी.मौके पर बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, हेमन यादव,रामदेव यादव,कोमल यादव,महानंद यादव,प्रमोद कुमार यादव, मुनेश्वर यादव समेत कई मौजूद थे.
संवाददाता कुदूस आलम


