गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत जपुआ में निवास करने वाले अदिमजनजाति के परिवारों के बीच विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी व गिद्धौर पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने संयुक्त रूप से मकरस्क्रान्ति के मौके पर शनिवार को चूड़ा,तिलकुट व गुड का वितरण किया।इस दौरान विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी ने बताया की प्रत्येक वर्ष अपने पंचायत में मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट का वितरण पंचायत में निवास करने वाले अदिमजनजाति परिवारों के बीच करते है। मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट खाकर अदिमजनजाति के परिवारों को मकरस्क्रान्ति मनाने की अपील भी किया है।वितरण के मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता कुदूस आलम

