चतरा जिला प्रशाशन के नेतृत्व में पिरामल फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे सक्षम ग्राम पंचायत कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेल, डाढा में आज पुस्तकालय एवम बाला पेंटिंग (बिल्डिंग एस ए लर्निंग एड) सहित का उद्धघाटन हुआ। जिसका उद्धघाटन जिला परिषद अध्यक्ष निशा कुमारी जी एवम जिला उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी (बिरजू) जी द्वारा हुआ। विद्यालय में पुस्तकालय एवम बाला पेंटिंग हो जाने से बच्चों में काफी उत्साह है, अब बच्चे पुस्तकालय में तरह तरह की किताबों को पढ़ कर सीख सकेंगे तथा विद्यालय के हर कोने, हर दीवार, पिलर आदि से कुछ न कुछ ज्ञानवर्धक सीखेंगे, यहां गणित, पर्यावरण, योग, जल बचाओ, सौरमंडल, स्वच्छता, अंग्रजी आदि तमाम विषयों के बारे में जानकारी दी गई है। खेल खेल के माध्यम से ही याद कर सकेंगे, पिरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीपांशी निगम के लगातार प्रयास- रचनात्मक सुझावों से यह पेंटिंग और पुस्तकालय आदि का कार्य पूर्ण हुआ है, उनका कहना है बच्चे देख देख कर और बेहतर याद कर सकेंगे और खेल खेल में ही सीखने की प्रक्रिया जारी रहेगी, हमारा प्रयास है की पंचायत के और भी विद्यालयों में हम इस तरीके से करवा कर बच्चों में एक नए प्रकार से जोश भर सकें पढ़ने एवम सीखने के लिए! साथ ही बच्चों के सुझाव/शिकायत के लिए एक सजेशन बॉक्स(सुझाव पेटी) भी पुस्तकालय के अंदर लगवाई गई है जिससे बच्चे अपने मन में आने वाले सुझावों/शिकायतों को सभी के समक्ष रख सकें तथा मानसिक रूप से स्वस्थ होकर शिक्षा ले सकें। इस कार्य में पंचायत सचिव अक्षयवट चौबे जी ने काफी मदद की एवम विद्यालय के प्रभारी महेश जी, प्रवीण, जशीम जी ने भी अपना भरपूर समर्थन एवम मदद दी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, मुखिया अमिता कच्छप, सचिव ए के चौबे,समाजसेवी अनिल मिंज , पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि दीपांशी निगम, उप मुखिया मनिता देवी, वार्ड सदस्यगण, सेल की ग्रामीण जनता, स्वयं सेवक अखिलेश, स्वयं सेवक मनोज भारती, विद्यालय के प्रभारी महेश लकड़ा, शिक्षकगण प्रवीण, रोजगार सेवक राजेश शर्मा, कैलाश, दीपक पेंटर, दिनेश, नागेश्वर गंझू , मोहन गंझू, सूचित यादव,आदि।
Related Posts
Add A Comment


