कुुमारधुुबी- अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति का 21 वां स्थापना दिवस चिरकुंडा के टाउन हॉल में हुआ संपन्न। जिसमें मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, पारा विधानसभा विधायक नदिया चंद्र बावड़ी, विशिष्ट अतिथि पश्चिम बंगाल साल तोड़ा के विधायक चंदना बावड़ी, उमापोदो बावड़ी, पूर्व चंद्र बावड़ी, केंद्रीय अध्यक्ष गौर चंद्र बावरी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भीम राव अंबेडकर एवं गोवर्धन दीतपति बावड़ी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उसके बाद सभी को गुलदस्ता, बुके एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि चंदनकियारी विधायक अमर बावड़ी एवं चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष डब्लू बावड़ी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम लोग चिरकुंडा के टाउन हॉल में स्थापना दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर बावड़ी समाज के गणमान्य एवं विभिन्न क्षेत्रों के विधायक एवं पूर्व विधायक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपस्थित हुए हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है बावड़ी समाज आज भी काफी पिछड़ा हुआ है। यह संगठन समाज को जागरूक करने तथा शोषित एवं पीड़ित को मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस तरह के कार्यक्रम से सभी अपनों एकत्रित करना तथा समाज में फैली कुरीतियों को कम करना है। मौके पर प्रदीप बावड़ी, काजल बावड़ी, बूलन बावड़ी, प्रेम बावड़ी, जगन्नाथ बावड़ी, मदन बावड़ी, सुमित बावड़ी सहित बावड़ी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
निरसा, मधु गोराई

