इटखोरी। धनखेरी आजीविका महिला संकुल संगठन के द्वारा सोमवार को पथरिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सरिता देवी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप सदस्य सरिता देवी, टुन्नी सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके पूर्व मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मौके पर जेएसएलपीएस की सदस्य दीदियों ने भाषण, संगीत, नृत्य व लेखा जोखा,ऑडिट रिपोर्ट, वार्षिक कार्य योजना आदि रिपोर्टों को पढ़ कर प्रस्तुत किया गया। जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय के अनुसार सभी को मिलजुलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर आगे बढ़ें। परिवार के सफल संचालन के लिए पति-पत्नी दोनों को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाएं ऐसे योजनाओं का लाभ ले और आर्थिक रूप से स्वाबलंबन बनें। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और गौरव का विशेष दिन है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा. गीत-संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री टुन्नी सिंह, भाजपा नेता मृत्युंजय सिंह, शहरजाम पंचायत मुखिया वीणा देवी, बीपीओ ममता कुमारी, आईबीआरपी संतोषी देवी, सीसी रंजीत यादव, विमला कुमारी, कांति देवी, प्रमोद भारती, अलका राज, जितेंद्र प्रजापति, मीना राणा, विक्रम कुमार, मुकेश, विजय, पिंटू यादव, सीमा कुमारी, प्रीति प्रिया, तैबू निशा, रिंकी कुमारी, राधा नेहा, प्रमिला, रीना यादव, समेत अन्य उपस्थित थे।

