Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, October 21, 2025
Chatra News

ज़िप उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी ने किया मां अम्बे वस्त्रालय का उद्घाटन

कान्हाचट्टी: राजपुर मुख्य मार्ग स्थित एसबीआई राजपुर के बग़ल में स्तिथ मां अम्बे वस्त्रालय का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने फ़ीता काट कर किया। वही श्री तिवारी ने कहा कि राजपुर बाजार अब तेजी से विकसित होने लगा है अब बाजार में ही सामाग्री आसानी से उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने दुकान संचालक आदित्य दांगी को व्यापार की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राहकों के बीच मधुर संबंध बनाते हुए उनके पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की बात कही। मौके पर वासुदेव दांगी, इंद्रदेव दांगी, राजेश दांगी, घनु दांगी, राजेश कुशवाहा, लक्ष्मी दांगी,संजय भारती समेत अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संवाददाता : अरविन्द सिंह बिट्टू

Leave a Response