Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, July 8, 2025
Chatra News

जिप उपाध्यक्ष ने किया तृतिय दीपक भूषण सिन्हा स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन,खेल व्यक्ति को स्वस्थ रखता है व शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है: श्री तिवारी

इटखोरी: प्रखंड के कोनी गांव के मैदान में तृतिय दीपक भूषण सिन्हा स्मृति फुटबाल टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। स्व.दीपक भूषण सिन्हा के तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित के पश्चात बतौर मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा,डीएसपी केदारनाथ राम ने फीता काट कर व फुटबाल को कीक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबला बाराटांड़, कान्हाचट्टी तथा सिमरिया के बीच खेला गया। इस मौके पर अपने संबोधन में श्री तिवारी ने कहा कि हर वर्ष स्व .दीपक भूषण सिन्हा जी के याद में फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन करने के लिए आयोजन समिति की प्रशंसा की। वही उन्होंने आगे कहा कि खेलकर से पुष्ट और स्फूर्तिमय शरीर ही मन को स्वस्थ बनाता है। खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं। खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और मन एकाग्र होता है। खेल में भाग लेने से खिलाड़ियों में सहिष्णुता,धैर्य और साहस का विकास होता है तथा सामूहिक सद्भाव और भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस मौके पर कोनी पँचायत के मुखिया सह मुखीया संघ के अध्यक्ष रंजय भारती, 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, रवि भूषण सिन्हा, विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, पँचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, कांग्रेश प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधीन यादव,रामाधार राम,संजय रजक,लक्ष्मी यादव, जीप सदस्य प्रतिनिधि भरत साव, धीरज साव,अशोक राम,अशोक यादव तथा आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Response