
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मांधनिया पंचायत के बरहेद गांव के निवासी बिनोद भोक्ता की पुत्री प्राप्ति के अवसर पर छठी संस्कार कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता गौतम रविदास शामिल हुए। गौतम रविदास ने बच्ची को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं, और समाज का एक हिस्सा है। भविष्य तभी उज्जवल होगा जब हर घर में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। इस सराहनीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से दास जी के साथ समाजसेवी राकेश यादव, कमलदेव यादव, चंद्रदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ राम, राजू कुमार, योगेंद्र कुमार महतो, विकाश कुमार, जेपी भोक्ता, रविन्द्र कुमार रवि, शंकर महतो, आशीष कुमार यादव, नंदकिशोर यादव, तलेश्वर महतो, हजारी भोक्ता, और भोला महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गांव के लोगों ने युवा नेता गौतम रविदास को उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। तथा भविष्य में और भी अधिक अच्छे कार्य के लिए कामना की।
रिपोर्टर मो० साजिद
