Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटे युवा, पहली बार रक्तदान करने वाले 11 युवाओं ने रचा मिसाल; बीडीओ पूजा कुमारी रहीं मुख्य अतिथि
    Hazaribagh News

    थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए जुटे युवा, पहली बार रक्तदान करने वाले 11 युवाओं ने रचा मिसाल; बीडीओ पूजा कुमारी रहीं मुख्य अतिथि

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पेलावल, हजारीबाग – पेलावल विकास मंच (PVM) द्वारा आयोजित 13वां रक्तदान शिविर रविवार को पेलावल दक्षिणी पंचायत भवन में जोश और प्रेरणा से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस शिविर में कुल 44 रक्तदाताओं ने भाग लेकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया। खास बात यह रही कि 11 युवाओं ने अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर न सिर्फ मानवता का परिचय दिया बल्कि दूसरों को भी प्रेरित किया। शिविर का आयोजन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए किया गया था, जो कि समाज के प्रति मंच की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिविर की मुख्य अतिथि कटकमसांडी बीडीओ पूजा कुमारी थीं। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीरज कुमार, डॉ. एके मेहता, प्रो. अजहर अहमद, राहुल सिन्हा, रेखा रानी, राजू राठौर एवं समाजसेवी देवाशीष मोजूमदार जैसे अनेक प्रतिष्ठित नाम शामिल थे। शिविर का उद्घाटन नियमित रक्तदाता मुमताज अंसारी ने किया, जबकि समापन नीरज ठाकुर के रक्तदान के साथ हुआ। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट, टोपी और टी-शर्ट भेंटकर सम्मानित किया और पेलावल विकास मंच की इस प्रयास की सराहना की।शिविर की अध्यक्षता मंच के संस्थापक सह अध्यक्ष एम.हक भारती ने की। उन्होंने बताया कि यह मंच केवल रक्तदान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निरंतर प्रयास करता है। शिविर में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक की टीम ने तकनीकी सहयोग दिया, जिनमें शमशाद हुसैन, राजीव प्रसाद, उदय कुमार सिंह समेत अन्य शामिल थे। शिविर को सफल बनाने में मंच के उपाध्यक्ष सुधीर ठाकुर, सचिव अमित कुमार पासवान, कोषाध्यक्ष विक्की सोनी, मो. आरिफ, महेंद्र राम, और आसिफ अली समेत अनेक कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। इसके अतिरिक्त पेलावल दक्षिणी के मुखिया प्रतिनिधि मो. शफीक, सरपंच मो. सलाउद्दीन, और पेलावल उत्तरी के पूर्व उपमुखिया एजाज अहमद ने भी सहयोग देकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस प्रकार, पेलावल विकास मंच का यह रक्तदान शिविर समाज में जागरूकता, मानवता और युवाओं के जुड़ाव का प्रतीक बन गया है, जो आने वाले वर्षों के लिए मिसाल पेश करता है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.