Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।
    Chatra News

    जिले के विभिन्न पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन।उपायुक्त अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच लगाएं गए शिविर का किया निरीक्षण।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज दिनांक 24 नवम्बर 2023 से 26 दिसम्बर 2023 तक जिले भर में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इसे आज आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के पहले दिन प्रतापपुर प्रखण्ड के घोरीघाट पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के नावाडीह पनारी, कान्हाचट्टी प्रखण्ड के बेंगोकला पंचायत, चतरा प्रखण्ड के मोकतमा पंचायत, ईटखोरी प्रखण्ड के कोनी पंचायत, मयुरहंड प्रखण्ड के कदगांवा कला पंचायत, पत्थलगडा प्रखण्ड के नावाडीह पंचायत, सिमरिया प्रखण्ड के जिरवाखुर्द पंचायत, टण्डवा प्रखण्ड के पदमपुर पंचायत में आयोजन किया गया। जिले में कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु प्रखण्ड स्तर पर उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने हेतु जिले के अधिकारियों को निर्देेशित किया गया।

    *उपायुक्त श्री अबु इमरान ने मोकतमा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम का किया निरीक्षण*

    इसी क्रम में आज कार्यक्रम कें पहले दिन चतरा प्रखण्ड के ग्राम पंचायत मोकतमा में लगे शिविर में उपायुक्त श्री अबु इमरान निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में जिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा, राज्सव विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का शिविर एवं अबुआ आवास योजना के लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। वहीं उक्त मौके पर उपस्थित लाभुकों से भी मील उनके समस्याओं को भी सुना और मौके पर उपायुक्त ने सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत गरीब जनों के बीच धोती एवं साड़ी का वितरण किया।उन्होने कहा माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाया जा रहा है जो कि पूर्व में भी इस तरह के कार्यक्रम दो बार चलाएं जा चुके है। कार्यक्रम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जनता को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है और मामले का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया जा रहा है और सभी पात्र लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है। पिछले दो सालों में इस कार्यक्रम को अपार सफलता मिली है। उपायुक्त ने आम जन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी बिचौलियों के चक्कर में न पड़े और बिचौलियों की जानकारी जिला प्रशासन को दें। अधिक से अधिक आम जन अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ले।

    25 नवम्बर 2023 को होने वाले कार्यक्रम

    बताते चले कि दिनांक 25 नवम्बर 2023 को लावालौंग प्रखण्ड के रीमी पंचायत, हंटरगंज प्रखण्ड के जबड़ा पंचायत, गिद्धौर प्रखण्ड के मझगांवा पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित

    March 24, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण

    March 24, 2026

    Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

    March 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.