
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आगाज आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत, बेंगोकला पंचायत के धवैया बनियाबांध गांव में शिविर का आयोजन होगा।
नॉडल पदाधिकारी शिशिर पंडित, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील प्रकाश एवं सीओ मनोज गोप ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। उन्होंने पंचायत सेवकों और मुखिया को अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम आवाम के दरवाजे तक पहुंच बनाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। इस दौरान, मनरेगा, पेंशन, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, आय, आवासीय, जाती प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
- 21 नवंबर: बेंगोकला पंचायत
- 22 नवंबर: कोल्हैया
- 24 नवंबर: तुलबुल
- 25 नवंबर: राजपुर
- 26 नवंबर: चिरिदिरी
- 27 नवंबर: मदगड़ा
- 28 नवंबर: बक्नुमा
- 01 दिसंबर: चारु
- 02 दिसंबर: जमरी बक्सपुरा पंचायत में शिविर का समापन होगा।
