

चतरा समाहरणालय सभाकक्ष में पत्रकार दिवस पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय पर कार्यशाला का किया गया, जहाँ मीडिया’ विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सहित पत्रकारों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिले के उपायुक्त श्री अबु इमरान ने वर्तमान दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दखल और मीडिया के प्रभाव पर भी अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा की आज के समय में कृत्रिम मेधा मीडिया के अलावा जनसंचार के सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।उन्होंने इसके सकारात्मक एवं नकारात्मक पक्षों के बारे में बताया। साथ ही कहा कि तकनीकी के इस बढ़ते युग मे स्वच्छ एवं बिना बाहरी तत्वों के प्रभाव में आये कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के बीच प्रतिस्पर्धा पर भी प्रकाश डाला। श्री अबु इमरान ने जिले के पत्रकारों से कहा कि आपकी सुरक्षा के प्रति भी जिला प्रशासन संवेदनशील है। आपकी किसी भी शिकायत पर प्रशासन त्वरित संज्ञान लेता है। चर्चा सत्र को संबोधित करते हुए चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रेस काउंसिल एक्ट 1968 के प्रावधानों पर चर्चा किया उन्होंने कहा की मीडिया में तकनीक का दखल बढ़ा है। कार्यक्रम के दौरान जिले से उपस्थित सभी पत्रकारों उपहार के तौर पर कलम,डायरी और शॉल देकर उपायुक्त के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
