Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो सात समंदर पार झारखंड, हजारीबाग के छड़वा डेम स्तिथ खुटरा गांव पहुंची पोलैंड की महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम!
    Hazaribagh News

    इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार तो सात समंदर पार झारखंड, हजारीबाग के छड़वा डेम स्तिथ खुटरा गांव पहुंची पोलैंड की महिला, प्रेमी के घर उमड़ा लोगों का हुजूम!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Hazaribag : पोलैंड की 45 वर्षीय महिला बारबरा पोलाक और झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा गांव के 27 वर्षीय शादाब मल्लिक की प्रेम कहानी सामने आई है। अपने प्रेमी से मिलने के लिए बारबरा अपनी पांच वर्षीय बेटी आनिया पोलाक के साथ पौलेंड से हजारीबाग पहुंच गई हैं।

    बारबरा पोलाक और शादाब मल्लिक के बीच प्यार का कनेक्शन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से साल 2021 में हुआ था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चल पड़ा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बारबरा 26 जून, 2023 को भारत पहुंची और फिर मुंबई के रास्ते एक सप्ताह पहले हजारीबाग पहुंची।

    डीएसपी राजीव कुमार और पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार ने की मामले की तफ्तीश!

    हजारीबाग पहुंचने के बाद पोलिश महिला शादाब के गांव खुटरा पहुंच गई। दो दिन पहले पोलिश महिला का खुटरा आगमन की सूचना पाकर डीएसपी राजीव कुमार और पेलावल ओपी प्रभारी शादाब मलिक के घर खुटरा पहुंचकर मामले की तफ्तीश की। बारबरा के पास इंडिया का 2028 तक का वीजा है।

    इसके पहले भी आ चुकी हैं इडिया,दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं।

    वह पहले भी शादाब से मिलने के लिए पहले भी इंडिया आ चुकी हैं। दोनों मुंबई में मिलते रहे हैं। पहली बार हजारीबाग आई हैं। आने से पहले महिला ने शादाब के घर में अपने अनुसार रहने और खाने की व्यवस्था कराई। कमरे में एसी लगवाई। आने के बाद खुद पोलिश खाना बनाकर खाती हैं।

    पुलिस ने होटल में रहने की दी सलाह!

    जांच के दौरान हजारीबाग पुलिस ने महिला को शहर के किसी होटल में रहने की सलाह दी। मगर महिला खुटरा गांव में ही शादाब मलिक के घर पर डेरा डाले हुए है। उसे देखने के लिए गांव में महिलाओं का हुजूम उमड़ रहा है, जैसे गांव में तमाशा लगा हो।

    शादाब को लेकर पौलेंड जाना चाहती बारबरा पोलाक !

    बारबरा पोलाक शादीशुदा महिला है। एक बच्ची है। पति से तालाक हो चुका है। वह पोलैंड में एक कंपनी की मालकिन हैं। जिसमें फिफ्टी परसेंट की शेयरदार हैं। महिला का पति न्यूजीलैंड में रहता है। शादाब के अनुसार बारबरा उसे पोलौंड ले जाना चाहती है।

    महिला की बच्ची शाबाद को डैडी कहकर पुकारती है। शादाब अविवाहित है। वह अपने मामा के साथ रहकर मुंबई में बीए इंग्लिश आनर्स की पढ़ाई की है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। उसे मां-पिता का देहांत हो चुका है। वह कोरोना काल से खुटरा गांव में ही रह रहा है। अंग्रेजी समझने और बोलने के कारण ही दोनों के प्यार में भाषा बाधा नहीं बनी।

    बारबरा कहती हैं कि इंडिया खूबसूरत जगह है। मगर गांव के लोग हमें विचित्र निगाहों से देख रहे हैं, जो हमें पसंद नहीं है। वह कहती है कि मैं भी आखिर एक इंसान ही तो हूं।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.