Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Friday, July 4, 2025
Hazaribagh News

सर्तकता जागरूकता सप्ताह 2023 का हुआ आयोजन

हजारीबाग :-भ्रष्टाचार किसी भी राष्ट्र की प्रगति के पथ में पड़ने वाला ऐसा रोड़ा है, जिसके कारण राष्ट्र की उन्नति प्रभावित होती है।सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन आयोग के बहुआयामी दृष्टिकोण का भाग है, जंहा एक महत्वपूर्ण कार्यनीति के रूप में सभी हितधारकों को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ संघर्ष में सामूहिक रूप से सहभागी होने के लिए प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचार के वजूद कारणों एवं गंभीरता तथा भ्रष्टाचार से उत्पन्न खतरों के संदर्भ में जनजागरूकता को बढ़ाना है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2023 की थीम “भ्रष्टाचार को ना कहें राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे” है। इसी क्रम में बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मेरु कैंप हजारीबाग में श्री के0 एस0 बन्याल महानिरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप में दिनांक 30 अक्टूबर से 05 नवंबर 2022 तक श्रृखंलाबद्ध कडी के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस कडी के तहत  सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ श्री के0 एस0 बन्याल महानिरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, मेरु कैंप, हजारीबाग नें प्रशासनिक भवन में कैंप में उपस्थित समस्त अधिकारियो, अधीनस्थ अधिकारियो व कार्मिकों को शपथ दिलाकर किया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने का पहला कदम लोगों केा भ्रष्टाचार तथा उसके परिणामों के बारे में जागरूक करना है। बल मुख्यालय के दिशा निर्देशों के तहत पूरे देश में सभी सीमा सुरक्षा बल कार्यालयों में इस शपथ का आयोजन किया जाना है। भारत सरकार ने वर्ष 1999 से प्रति वर्ष 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर समाप्त होने वाले सप्ताह को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने की जिम्मेवारी केन्द्रीय सर्तकता आयोग को दी है। ज्ञातव्य है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की एकता, अखण्डता तथा भारत के पारंपरिक मूल्योें को बनाए रखने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसका हम सभी को अनुकरण करना चाहिए।

संवाददाता:-आशीष यादव

Leave a Response