
Chatra : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आज यूनिटी यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्राओं के साथ पूरे चतरा शहर का भ्रमण किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा यूनिटी यात्रा के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य सरदार पटेल की देश एकता में महत्वपूर्ण भूमिका को याद करना और लोगों में एकता का संदेश फैलाना है। इस यात्रा में शहर के कई प्रमुख स्थानों से होते हुए स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई.यूनिटी यात्रा देशभर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित की जा रही है, जिसमें पदयात्राएं, जागरूकता अभियान और विभिन्न अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। चतरा में यह यात्रा 22 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें सांसद, विधायक, भाजपा कार्यकर्ता, छात्र और जनता की अच्छी भागीदारी देखी गई
