गाँधी जयंती तथा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मुखिया तथा रोजगार सेवक के साथ साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों स्वच्छता अभियान में हुए सम्मिलित


लावालौंग: प्रखण्ड के हेडूम पंचायत मुखिया सन्तोष राम ने अपने पंचायत सचिवालय तथा आसपास के क्षेत्रों में गांधी जयंती तथा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत् रोज़गार सेवक मनोरंजन कुमार के साथ साथ गणमान्य लोगों के साथ स्वच्छता अभियान में शामिल हुए तथा लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज 2 अक्टूबर को भारत के दो महान विभूतियो के अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जी एवं 26 जनवरी 1965 को जय जवान जय किसान का नारा देने वाला लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस है। महात्मा गांधी जी (2 अक्टूबर 1969 से 30 जनवरी 1948),1893 में गुजरात के दादा ओबेदुल्ला एंड कंपनी का मुक़दमा लड़ने के लिए गांधी जी दक्षिण अफ्रीका गए परंतु रंगभेद नीति काले गोरे के भेदभाव का सामना इन्हें करना पड़ा दक्षिण अफ्रीका में गांधीजी ने अपने जीवन में पहली बार सत्याग्रह का प्रयोग दक्षिण अफ्रीका में किया था! 22 वर्षों के बाद गांधी जी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे! गांधी जी का भारत आगमन 9 जनवरी 1915 को गांधी जी भारत लौटे थे जिसकी याद में 9 से 11 जनवरी को प्रत्येक वर्ष भारत में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है अहमदाबाद में साबरमती आश्रम की स्थापना की थी!चंपारण सत्याग्रह 1917 में नील कृषको समर्थन में भारत में पहली बार सत्याग्रह का प्रथम बार प्रयोग किया गया था अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन 1918 में मजदूरों की प्लेन बोनस की मांग की पूर्ति हेतु पहली बार भारतीय इतिहास में अंश या भूख हड़ताल का प्रयोग कर आंदोलन को सफल बनाया था! खेड़ा सत्याग्रह 1918 में गुजरात में कृषकों के समर्थन में आंदोलन चलाया एवं प्रसिद्ध कथन कहा था कर नहीं देंगे ! सहयोग आंदोलन 1920 से 1922 तक चले इस आंदोलन में संपूर्ण भारत वर्ष में सत्याग्रह का प्रयोग पहली बार किया गया था 5 फरवरी 1922 को यूपी के गोरखपुर में चौरी चौरा हत्याकांड के बाद गांधी जी ने सहयोग आंदोलन को वापस ले लिया
भारत छोड़ो आंदोलन 9 अगस्त 1942 को गांधी जी ने इस आंदोलन की शुरुआत की थी गांधी जी ने करो या मरो का नारा दिया था,2 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष समस्त विश्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा गांधी जी के जन्म दिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मो० साजिद लावालौंग