


Chatra : मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा केंद्र (ब्लॉक लेवल इंस्टीट्यूट फोर रूरल स्किल एक्विजिशन) का विधिवत शुभारंभ मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा हंटरगंज प्रखण्ड में किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंत्री द्वारा कई युवा युवतियों को विभिन्न निजी संस्थानों का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसी क्रम में श्रम विभाग की ओर से चयनित लाभार्थियों के बीच परिसम्पत्तियों का भी वितरण किया। अपने संबोधन में मंत्री श्री ने श्रम विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही कहा कि सरकार युवाओं को कौशल विभाग के माध्यम से रोजगारपरक प्रशिक्षण दिला रही है। पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्रथमिकता है।उक्त कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुमारी, 20सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल यादव, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, मंत्री प्रतिनिधि चन्द्रिका यादव, मंत्री प्रतिनिधि अजय राम, श्रम अधीक्षक अरबिंद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हंटरगंज अभिषेक पांडेय समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
