चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत पर ड्रॉप मोर क्रॉप (पीडीएमसी) कि बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा वर्तमान वर्ष में पीडीएमसी के क्रियान्वयन हेतु सभी ग्रामों में पहुंचाना और लाभुकों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। जानकारी दी गई की चतरा जिला पिछले तीन वर्षो से सुखाड़ की चपेट में है। उपायुक्त द्वारा इस परिस्थिति से निपटने हेतु सूक्ष्म सिंचाई के लक्ष्य को बढ़ाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा प्रत्येक पंचायत के दो ग्रामों में लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने की आवश्यकता है।
तीन कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का निर्देश
अरिहंत, कैप्टन एवं प्रीमियर कंपनी के द्वारा गत वर्षो में जिले में किए गए कार्यों में रुचि नहीं दिखाने के स्थिति में अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए तीनो कम्पनियों को ब्लैकलिस्टेड करने हेतु विभाग को पत्र निर्गत करने के लिए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सूचीबद्ध कार्यकारी कंपनी के पदाधिकारी तथा लाभुक उपस्थित थे।

