
चतरा। चतरा पुलिस ने एक कार्रवाई में भूमि विवाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में चाचा को भराठि बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के बैरियों गांव के ललन कुमार (20 वर्ष) को भूमि विवाद को लेकर 01 जनवरी को उसके चाचा जोधी गंझू ने भरठिया बंदूक से जान मारने के नियत से फायरिंग की थी। इस संबंध में आवेदक ने सदर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के पश्चात थाना कांड संख्या-09/2026, दिनांक-05.01.2028. धारा-109/352 भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 07 जनवरी को गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त कांड का प्राथमिकी अभियुक्त ग्राम-बैरियों में अपने खेत तरफ भ्रमण कर रहा है। सूचना के पश्चात चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई में कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जोधी गंझू को बैरियों से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर कांड में प्रयुक्त भराठि बंदुक एवं फायर की गई गोली को बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिसरात में भेज दिया गया है।छापामारी दल में चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार,पुअनि मो० कासीम अंसारी, सदर थाना एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
