Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चोरी के हाईवा वाहन के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल
    Chatra News

    चोरी के हाईवा वाहन के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, जेल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा सदर और मयूरहंड थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर चोरी गए हाईवा वाहन के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने चोरी के हाईवा संख्या जेएच 02 ए डब्ल्यू-1073 बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों में सदर थाना क्षेत्र के दारीयातु निवासी सचिन कुमार यादव और शिवसेवक कुमार यादव ईटखोरी थाना के मुरूमदाग गांव का रहने वाला है। सदर एसडीपीओ संदीप सुमन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सदर थाना अन्तर्गत रामटुण्डा गांव से 24 अगस्त कि रात्री में रामस्वारूप कुमार यादव के द्वारा घर के पास खड़ा हाईवा को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला सदर थाना दर्ज कराया गया था। कांड का उदभेदन और हाईवा की बरामदगी तथा घटना संलिप्त अपराधकर्मी का निरंतर छापामारी कर खोज- बीन जारी थी। उन्होंने बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को 25 अगस्त को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उक्त कांड में चोरी गया हाईवा मयुरहण्ड थाना अन्तर्गत जंगल के तरफ ले जाया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना और मयुरहड थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा मयुरहंड थाना अन्तर्गत तेतरीया जंगल से चोरी गया हाईवा को बरामद किया गया। साथ ही चोरी करने वाले दो अपराधकर्मी को हाईवा के साथ में धर दबोचा गया। कड़ाई से पुछ-ताछ करने पर बताया कि चोरी गया हाईया को बेचने के फिराक में थे। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सचिन कुमार यादव का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास है। दोनो अपराधकर्मीयो से पुछ-ताछ कर इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधकर्मीयो के सबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। जानकारी प्राप्त करते हुए उक्त अपराधकर्मीयों को न्यायीक हिरासत भेजी जा रही है। छापामारी टीम में सदर थाना के एसआई राहुल सिंह, मयूरहंड थाना प्रभारी अमित कुमार, सदर थाना के एएसआई गौकरण कुमार और मयुरहंड थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण

    March 26, 2026

    Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान!

    March 26, 2026

    Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम

    March 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क: उपायुक्त व एसपी ने अखाड़ा समितियों एवं जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण March 26, 2026
    • Chatra News :स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव: डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संभाली सिविल सर्जन की कमान! March 26, 2026
    • Chatra News : ट्रक की चपेट में महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम March 26, 2026
    • चतरा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के संकेत, भ्रष्टाचार की जांच तेजकई चेहरों पर लटक सकती है गिरफ्तारी की तलवार March 26, 2026
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.