

चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी के ग्राम दारियातु में सुरेन्द्र दांगी अपने घर पर अवैध ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री के लिए भंडारण किये हुए है। इस सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा ग्राम दारियातु मे सुरेन्द्र दांगी के घर पर छापामारी किया गया जिसमें चार अलग- अगल पारदर्शी प्लास्टिक से कुल 458 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर सुरेन्द्र दांगी के घर से बरामद किया गया। इस संबंध में रंजीत दांगी, सुरेन्द्र दांगी, को गिरफ्तार कर सदर थाना मे इसके विरूद्ध कांड सं० 244/2023 दि०-18.08.2023 धारा- 21/22/27/29 NDPS Act. दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वही एक व्यक्ति सोनू कुमार दांगी फरार है छापामारी दल मे अनु०पु०पदा० अविनाश कुमार
पु०अ०नि० नईम अंसारी पु०अ०नि० मनोज कुमार पाल
स०अ०नि० निर्मल कुमार सिंह
एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे ।