

Chatra : पुलिस पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हजारीबाग के तरफ से एक सफेद रंग का पिकअप वाहन में लद अवैध अग्रेजी शराब को चतरा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्य कारवाई हेतु पुलिस निरिक्षक सह-थाना प्रभारी सदर थाना चतरा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया । गठिति में कार्रवाई करते हुए यादव होटल नियर पेट्रोल पम्प के पास एक सफेद रंग का पिकअप वाहन आते दिखाई दिया जिसे रूकाने इशारा करने पर वह वाहन तेजी से भगाने लगा, परन्तु छापामारी दल द्वारा वाहन को पकड लिया गया जिसम चालक व सह चालक से पुछने पर बताया कि वाहन में अवैध अग्रेजी शराब है जिसे हजारीबाग से ले कर बिहार बचने जा रहे है। अवैध अग्रेजी शराब में संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में थाना कांड सं0 395/23 दर्ज कर कार्यवाही किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों में चालक प्रकाश यादव पिता सुरेश यादव व सिकन्दर कुमार पिता दशरथ यादव दोनो चम्पानगर नावाडीह थाना ईचाक जिला हजाहीबाग के रहने वाले हैं इनके के पास से कुल- 102 पैटी में 1860 बोतल अवैध शराब व पिकअप वाहन स० JH02BL-6004 जप्त किया गया । छापामारी दल मे पु०नि० सह थाना प्रभारी मनोहर करमाली सदर थाना । पु० अ०नि० सिकन्दर सिंकु व थाना के शस्त्र बल शामिल थे ।
