
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने 1 किलो 700 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने सदर थाना में प्रेस वार्ता में दी उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी के मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति गिद्धौर से अवैध अफीम लेकर बेचने के लिए इटखोरी की तरफ जा रहे हैं सूचना को सत्यापित करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इटखोरी मार्ग मे पेक्सा द्वार के पास वाहन चेकिंग लगाया वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल अपाची जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर jh 13G-4533 पुलिस को देख तेजी से भागने का प्रयास किया पुलिस के जवानों ने मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति को पकड़ने में सफल रहे गिरफ्तार व्यक्ति के तलाशी के क्रम में 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुआ गिरफ्तार व्यक्ति में राजू कुमार पिता चरण दांगी व रमेश प्रसाद वर्मा पिता रितुराज दांगी दोनों व्यक्ति गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 209 /23 धारा 18/22/27/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया
