
चतरा जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए बज्रपात से दो मासूम व एक महिला की मौत हो गई। पहली घटना जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के भुषाड़ गांव के छाताबार टोला में हुई।जहां बज्रपात में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची गणपति भुईया की 6 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी है। वहीं सदर थाना क्षेत्र के दरियातू गांव में चमेली देवी (55 वर्ष) पति जगरनाथ यादव और सिनपुर गांव में एक 12 वर्षीय मासूम बच्चा आशीष कुमार पिता अमरजीत साव की मौत हो गई। बज्रपात से मौत की पुष्टी सदर अस्पताल के सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद ने की है। बताया जाता है कि बारिश के दौरान बच्चा और बच्ची घर के समीप स्थित पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक से तेज गर्जन के साथ बज्रपात हो गई। घटना में दोनो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दोनो बच्चो की मौत हो गई। वहीं महिला भी बारिश से बचने के लिए खड़ी थी। इसी बीच वज्रपात हो गई। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।
