
चतरा : टंडवा से पिपरवार जाने वाली मुख्य मार्ग के कल्याणपुर समीप पुल के पास चार चक्का वाहन तथा पल्सर मोटरसाइकिल के भारी टक्कर से मोटरसाइकिल के दो व्यक्ति घायल हो गए। ग्रमीणों द्वारा स्वास्थ उपचार के लिए बचरा भेजा गया। घायल हुए व्यक्ति का नाम शान्तोष उराँव उम्र 19 वर्ष पिता चिरकु उराँव जो मंजलीटांड निवासी को राँची रेफर कर दिया गया। दूसरा रौशन उराँव जो ठीक बताया गया जो कल्याणपुर गांव के टंडवा प्रखंड प्रमुख रीना कुमारी के भतीजा है बताया गया। ग्रामीणों का कहना था कि चार चक्का वाहन में दो लोग सावर थे जो कोई कंपनी के कार्मिक थे जो चार छक्का गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। इन दोनों वाहनों की भीषण टक्कर से एक व्यक्ति पुल के नीचे गिरा गया तथा एक रोड़ में गिरा। इस घटना के बाद टंडवा पुलिस आपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर ग्रमीणों को सयम बरतने की पहल किया गया।
