
चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि T.S.P.C नक्सली संगठन के कमांडर हरेन्द्र गंझू, कुणाल गंझू, इरफान गंझु अपने अन्य सशस्त्र दस्ता सदस्यो के साथ चतरा- पलामू के सीमावर्ती क्षेत्र कुन्दा थाना के सिकीदाग, कुजरम के जंगली क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रीत हुए है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनु०पु०पदा० सिमरिया के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया। जिसमें पु०नि० अवधेश सिंह प्रतापपुर अंचल, थाना प्रभारी कुन्दा एवं थाना प्रभारी लावालौंग को शामिल किया गया। उक्त छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिकिदाग के पश्चिम मेरूहनिया टॉड नारीदरी नदी के पास से भागने के क्रम में हथियारबंद तीन उग्रवादीयों को गिरफ्तार किया गया। शेष उग्रवादी जंगल एवं पहाड का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। छापामारी के क्रम नक्सली इरफान गंझु के पास से 1. INSAS राईफल लोडेड अवस्था में तथा पाउच में दो मैगजीन, एवं कुल 161 राउण्ड 5.56 MM जिन्दा गोली व महेन्द्र गंझू उर्फ पाल्टा के पास एक SLR राईफल लोडेड अवस्था में तथा पाउच में। मैगजीन तथा 164 राउण्ड 7.62 MM का जिन्दा गोली वहीं छोटु भुईया के पास से पाउच में एक मैगजीन तथा AK47 का 30 राउण्ड जिंदा गोली बरामद किया गया। इस संबंध में कुन्दा थाना कांड सं0 29/24 दिनांक 14.06.2024 धारा 147/148/149/385/387/120(B) भा0द0वि0, 25(1-A)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 (i) (ii) CLA एक्ट अंकित किया गया है।
